Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

संसद पहुंचा कोरोना संक्रमण, BSP सांसद दानिश अली पॉजिटिव

देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच चिंताजनक खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण संसद तक पहुंच गया है। BSP सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने और आइसोलेट होने को कहा है। चिंता की बात यह है कि कल तक वे संसद की कार्यवाही में शामिल रहे हैं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले दूसरे सांसदों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।

गोवा में ब्रिटेन से लौटे 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोवा के हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राने ने बताया कि गोवा एयरपोर्ट पर सुबह सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 4 यात्री पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।

देश में अब तक ओमिक्रॉन के 202 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं। दोनों राज्यों में ओमिक्रॉन के 54-54 मामले मिले हैं। ओडिशा में आज 2 नए संक्रमित मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *