Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

अफ्रीका में फैली एक रहस्यमय बीमारी, अब तक 89 लोगों की मौत

जुबा
अफ्रीका में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है जो लगातार देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को चकमा दे रही है। खबरों के मुताबिक इस बीमारी से दक्षिण सूडान के जोंगलेई राज्य के उत्तरी शहर फांगक में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयावह स्थिति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंता को भी बढ़ा दिया है। अब डब्ल्यूएचओ ने बीमार पड़ने वाले लोगों से नमूने इकट्ठा करके जांच करने के लिए वैज्ञानिकों की एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम को इस क्षेत्र में भेजा है।

डब्ल्यूएचओ की शीला बया ने बीबीसी को बताया कि हमने जोखिम का पता लगाने और जांच करने के लिए एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम को भेजने का फैसला किया है। यह टीम लोगों से सैंपल इकट्ठा करेगी लेकिन फिलहाल हमें जो आंकड़ा मिला है, उसके अनुसार 89 मौतें हो चुकी हैं। बीमारी से प्रभावित क्षेत्र हाल ही में आई भीषण बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के समूह को इस वजह से एक हेलीकॉप्टर के माध्यम से फांगक में प्रवेश करना पड़ा। टीम अब राजधानी जुबा लौटने के लिए ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *