टीम इंडिया के लिए राहत, अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय टीम को 1 दिन रहना होगा क्वारैंटाइन

भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर राहत की खबर है। टीम इंडिया को 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम को बड़ी रियायत दी है। अब अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को कड़े क्वारैंटाइन में नहीं रहना होगा। वहां पहुंचने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया सिर्फ एक दिन होटल के कमरे में आइसोलेट होगी। इसी दौरान खिलाड़ियों का 3 बार कोरोना टेस्ट होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर आ सकेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट खेला जाएगा।

रवाना से पहले भारतीय टीम मुंबई में तीन दिन बायो-बबल में रही
अफ्रीका रवाना से पहले ही भारतीय टीम तीन दिन मुंबई में बायो-बबल में रही। इस बीच खिलाड़ियों का तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ। क्वारैंटाइन अवधि पूरी होने के बाद भारतीय टीम चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दक्षिण अफ्रीका की उड़ान भरेगी।

अफ्रीका में होंगे तीन टेस्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के जोन्हासबर्ग में पहुंचने पर पहले से तय होटल में एक दिन क्वारैंटाइन रहेगी और सेंचूरियन में अपने होटल के लिए रवाना हो जाएगी। भारतीय टीम 19 दिसंबर से सेंचूरियन में अभ्यास करेगी, जहां पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *