रायपुर से दिल्ली पहुंचकर फ्लाइट में ‘कैद’ रहे यात्री, मची अफरातफरी

रायपुर
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2376 में यात्री करीब 45 मिनट तक कैद रहे हैं। यह आरोपी वीएचपी नेता विनोद बंसल ने लगाया है। फ्लाइट रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। 45 मिनट तक विमान में कैद रहने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इस दौरान विमान के अंदर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। विनोद बंसल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाइट के अंदर अफरातफरी की स्थिति थी। उन्होंने कहा है कि फ्लाइट रायपुर से भी देर से उड़ान भरी थी।

इस फ्लाइट में सवार वीएचपी नेता विनोद बंसल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी यात्री फ्लाइट के अंदर ही 45 मिनट तक कैद रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि कैसे, कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह मंजर काफी डराने वाला था। विनोद बंसल ने अंदर का वीडियो शेयर किया है।

विनोद बंसल ने कहा है कि इस दौरान एक यात्री बीमार हो गया। इलाज के लिए अंदर में लोग डॉक्टर ढूंढ रहे थे। अब उस यात्री का क्या हुआ, इसके बारे में इंडिगो जवाब दे। उन्होंने कहा कि रायपुर से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट 11 बजे रात को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भी यात्री फ्लाइट के अंदर ही 45 मिनट तक कैद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *