खास खबरफीचर्ड

‘आतंक का द्वार’ बता सऊदी अरब ने तबलीगी जमात को किया बैन

नई दिल्‍ली
सऊदी अरब में तबलीगी जमात पर बैन लग गया है। एक ट्वीट में वहां के इस्‍लामिक मामलों के मंत्रालय ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी। सऊदी अरब की सरकार ने तबलीगी जमात को ‘आतंकवाद के द्वारों में से एक’ करार दिया है। सरकार ने जमात के लोगों केा अगले जुमे की नमाज से पहले मस्जिदें खाली करने को कहा है। इस घटनाक्रम पर भारत में भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग पूछ रहे हैं जमात की आलोचना करने पर ‘इस्‍लामोफोबिक’ कहने वाले सऊदी अरब के इस कदम पर क्‍या कहेंगे।

‘सऊदी ने बैन लगा दिया, हम मौलाना साद को नहीं ढूंढ सके’
ट्विटर पर मोनिका लिखती हैं, ‘याद है कैसे भारतीय उदारवादियों ने तबलीगी जमात का बचाव किया था और उनका खुलासा करने वालों को ‘इस्‍लामोफोबिक’ करार दिया था। सऊदी अरब ने आतंकी संबंधों के चलते तबलीगी जमात को बैन कर दिया है।’ अंशुल सक्‍सेना ने कहा, ‘सऊदी अरब ने ‘आतंकवाद के दरवाजों में से एक’ बताते हुए तबलीगी जमात को बैन किया है। इस्‍लामिक मामलों के मंत्रालय ने मस्जिदों को निर्देश दिए हैं कि वे जुमे की नमाज के दौरान जमात के खिलाफ लोगों को चेताएं। और भारत में, दिल्‍ली पुलिस तबलीगी जमात के मुखिया, मौलाना साद का पता नहीं लगा सकी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *