फीचर्डव्यापार

फाइव स्टार होटल ‘द अशोक’ को बेचने की तैयारी पूरी

नई दिल्ली
Modi Govt Selling Ashok Hotel: जल्द ही मोदी सरकार देश की राजधानी के पांच सितारा होटल ‘द अशोक’ को निजी कंपनियों को पट्टे पर देने वाली है। इसे 60 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। सरकार यह कदम असेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत उठा रही है। जल्द ही इसे कैबिनेट की तरफ से मंजूरी भी मिल सकती है। पर्यटन मंत्रालय के अधीन आने वाला भारतीय पर्यटन विकास निगम लि. (आईटीडीसी) सार्वजनिक उपक्रम है। यह देश में विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों के लिए होटल, रेस्तरां का परिचालन करने के साथ परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

इन होटलों को भी बेचेगी सरकार
आईटीडीसी की संपत्ति में अशोक समूह के तहत चार होटल, चार संयुक्त उद्यम होटल, यात्रा और पर्यटन बुनियादी ढांचे का हिस्सा सात परिवहन इकाइयां, बंदरगाहों पर 14 शुल्क मुक्त दुकानें, एक ध्वनि और प्रकाश प्रदर्शन तथा चार खानपान केंद्र शामिल हैं। मौद्रीकरण योजना के तहत आईटीडीसी रांची स्थित होटल रांची अशोक और पुरी में होटल नीलाचल में भी हिस्सेदारी बेचेगी। दिल्ली के होटल अशोक को पट्टे पर दिया जाएगा, जबकि होटल सम्राट को परिचालन और रखरखाव समझौते के तहत निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा।

पुडुचेरी में पॉन्डिचेरी अशोक होटल को संयुक्त रूप से पट्टे पर देकर बाजार पर चढ़ाया जाएगा। वहीं भुवनेश्वर में होटल कलिंग अशोक तथा जम्मू में जम्मू अशोक होटल के मामले में परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) माडॅल अपनाया जाएगा। मालिकाना हक स्थानांतरण के साथ आईटीडीसी के आनंदपुर साहिब होटल का निजीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *