Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की फुटेज पाने के लिए एक OTT प्लेटफॉर्म ने किया 100 करोड़ ऑफर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा कुछ बेहद करीबी गेस्ट ही शामिल होंगे। शादी की फोटोज और वीडियोज लीक ना हों इसकी विक्की और कटरीना ने खास व्यवस्था की है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विक्की और कटरीना ने अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज के राइट्स एक इंटरनेशनल मैग्जीन को दिए हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि कटरीना और विक्की को अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज के लिए एक ओटीटी कंपनी ने बड़ा ऑफर दिया है।

विक्की और कटरीना को 100 करोड़ की बड़ी रकम की गई है ऑफर

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बड़ी ओटीटी कंपनी ने विक्की और कटरीना की वेडिंग के वीडियोज और फोटोज पाने के लिए दोनों को 100 करोड़ की बड़ी रकम ऑफर की है। कंपनी दोनों की शादी के वीडियोज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की प्लानिंग कर रहा है। यही वजह है कि इस कंपनी ने विक्की और कटरीना को इतनी मोटी रकम ऑफर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *