अश्विन का कहर, न्यूजीलैंड पर जीत से 5 विकेट दूर भारत

मुंबई
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का असंभव लक्ष्य रखने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट चटका लिए हैं, जबकि मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 45 ओवरों में 140 रन तक ही पहुंच सकी है। 3 विकेट अश्विन के खाते में गए हैं। भारत को जीत के लिए 5 विकेट चाहिए, जबकि न्यूजीलैंड को अगर जीतना है तो इतिहास रचना होगा। वह अभी भी भारत से 400 रन पीछे है। स्टप्स तक हेनरी निकोल्स (36*) और रचिन रविंद्र (2*) क्रीज पर थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। टी-ब्रेक से ठीक पहले कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम (6) को रविचंद्रन अश्विन ने LBW करते हुए पहला झटका दिया। चायकाल के बाद जब खेल शुरू हुआ तो अश्विन ने विल यंग (20) और रॉस टेलर (6) को भी अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन ने 2021 कैलेंडर इयर में 50 विकेट भी पूरे किए। यह चौथा मौका था जब अश्विन ने ऐसा किया। यह भारतीय रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अनिल कुंबले (3 बार) को पीछे छोड़ा।

मैदान पर डंटकर भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ने वाले मिशेल (60) को अक्षर पटेल ने आउट करते हुए कीवी टीम को चौथा झटका दिया, जबकि स्टंप्स से ठीक पहले टॉम ब्लंडेल बिना खाता खोले रन आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *