Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सलमान की को-स्टार रहीं रम्भा की पूरी फैमिली से मिलिए, काफी बदल गया है ऐक्ट्रेस का अंदाज

सलमान खान (Salman khan) की हिरोइन रम्भा (Rambha) ने उनके साथ कई फिल्मों ‘जुड़वा’ (1997), ‘बंधन ((1998) जैसी फिल्मों में काम किया। बॉलिवुड में कुछ हिट फिल्में देने के बाद रम्भा बॉलिवुड से गायब हो गईं और कुछ तमिल फिल्मों में काम किया। शादी के बाद रम्भा ने फिल्मी करियर से दूरी बना ली।

रम्भा ने कनाडा बेस्ड बिजनसमैन इंद्रकुमार (Indrakumar Pathmanathan)से साल 2010 में शादी रचाई थी। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो में रम्भा बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही हैं।

रम्भा के इंस्टाग्राम पर उनकी पर्सनल लाइफ की झलकियां हैं। कई तस्वीरों में रम्भा अपने तीनों बच्चों और हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं।

रम्भा अपनी फैमिली के साथ टोरंटो में रहती हैं। रम्भा को दो बेटियां लानिया औ सशा हैं और 2018 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम शिविन उन्होंने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *