Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

हम प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो तय समय में पूरा भी करते हैं

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव से पहले सूबे को एक और इंटरनैशनल एयरपोर्ट की सौगात दी है। उन्होंने गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कुशीनगर में इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। जेवर से प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के श्रेय लेने की कोशिश करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि हमारे लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति का हिस्सा है। हम सिर्फ काम शुरू नहीं करते, उसे तय समयसीमा में पूरा भी करते हैं।

दरअसल, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बीजेपी पर अपनी सरकार के दौरान शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन का आरोप लगाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को भी उन्होंने अपनी ही सरकार का प्रोजेक्ट बताने की कोशिश की थी और कैंची जीवी कहकर पीएम मोदी व सीएम योगी पर तंज कसा था। इसी के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश का बिना नाम लिए हमला बोला। पीएम ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रनीति का हिस्सा है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रोजेक्ट अटके नहीं, प्रोजेक्ट लटके नहीं, प्रोजेक्ट भटके नहीं। तय समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *