Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ल्योन और मार्सिले के बीच मैच में दिमित्री पेएट पर पानी का बोतल फेंकी गई

फ्रेंच फुटबॉल लीग के एक मैच में दर्शक की ओर से एक खिलाड़ी पर पानी का बोतल फेंकी गई। जिसके बाद मैच को बीच में ही बंद करना पड़ा।

दरअसल मैच के शुरुआती पांचवें मिनट में मार्सिले के खिलाड़ी दिमित्री पेएट एक कोने से किक मारने के लिए तैयार थे। तभी स्टैंड से उनके ऊपर किसी ने पानी का बोतल फेंक दी। बोतल लगते ही दिमित्री नीचे गिर गए। उनके सिर पर चोट लगी। किसी अनहोनी को देखते हुए मैच को रोक दिया गया और रेफरी ने खिलाड़ियों को लॉकर रूम में वापस जाने के निर्देश दिए। उस समय दोनों टीमों से कोई गोल नहीं हुआ था। बाद में रेफरी ने मैच रद्द करने की घोषणा की।

दोबारा खेलने के लिए मार्सिले के खिलाड़ी ग्राउंड पर नहीं आए
75 मिनट के इंतजार के बाद फिर से मैच शुरू होने की घोषणा की गई। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई और घटना हुई तो मैच रोक दिया जाएगा। घोषणा के बाद ल्योन के खिलाड़ी मैदान पर आ गए, पर मार्सिले के खिलाड़ी वापस नहीं आए। दिमित्री ने कहा कि वह इस घटना से हैरान हैं। मार्सिले के खिलाड़ियों के नहीं आने के बाद मैच रेफरी ने मैच को रोक देने का फैसला किया।

मैच रेफरी रूडी बुकेट ने मैच रोके जाने के कारण बताए
मैच रेफरी रूडी बुकेट ने अमेजन प्राइम वीडियो से कहा, ‘मैं मैच को शुरू करने के पक्ष में नहीं था। एक खिलाड़ी को मारा गया था। फुटबॉल खिलाड़ियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हम उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। यही कारण है कि हमने आखिरी फैसला मैच को नहीं कराने का लिया। मैच न कराने के फैसला में देरी कारण था कि स्टेडियम भरा हुआ था। ऐसे में कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इसलिए मैच न कराने का फैसला लेने में समय लगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *