फीचर्डमनोरंजन

‘तारक मेहता’ फेम प्रिया आहूजा ने पति मालव रजदा से दोबारा की शादी

मालव रजदा और प्रिया आहूजा ने शनिवार यानी 20 नवंबर को शादी की और रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।मालव और प्रिया की शादी में उनका बेटा अरदास भी शामिल हुआ। अरदास का जन्म 27 नवंबर 2019 को हुआ था।

प्रिया आहूजा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाया था। उनकी शादी में शो की पूरी टीम शामिल हुई। बता दें कि मालव रजदा और प्रिया आहूजा की 20 नवंबर को 10वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी थी। दोनों ने प्लान किया था कि इस मौके पर वो दोबारा शादी करेंगे।मालव रजदा और प्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर कोई उन पर प्यार बरसा रहा है।

शादी के लिए जहां प्रिया आहूजा ने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था, वहीं मालव रजदा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *