Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मॉडल को बताया द बेस्ट

रायपुर
देश के सबसे स्वच्छ राज्य (Cleanest State of India) का पुरस्कार लेकर लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) का रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-बाजे के साथ कांग्रेस के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए बघेल का स्वागत (Bhupesh Baghel Welcome at Raipur Airport) किया और छत्तीसगढ़ को मिले अवॉर्ड की खुशी मनाई। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए स्वच्छता के काम में लगे कर्मियों और आम लोगों को बधाई दी।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 (Swachh Survekshan 2021) में छत्तीसगढ़ को कुल 67 पुरस्कार मिले हैं। शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों बघेल को पुरस्कार मिला। उनके दिल्ली से लौटने के कई घंटे पहले से ही रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। सीएम के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विकास उपाध्याय और देवेंद्र यादव सहित कई विधायक भी मौजूद थे।

रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। राष्ट्रपति के हाथों से छत्तीसगढ़ को तीसरी बार प्रथम पुरस्कार मिला है। सीएम ने कहा कि मैं सभी छत्तीसगढ़ वासियों, स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। इसके साथ ही सीएम ने मीडिया और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी। सीएम ने कहा कि पुरस्कार को बरकरार रखना अपने आप में चुनौती है। हम चाहेंगे कि आगे भी अधिक से अधिक पुरस्कार पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *