केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा नए साल का ‘तोहफा’
नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार उनका हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) बढ़ा सकती है। इस बारे में जल्दी हो घोषणा होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बढ़ोतरी जनवरी, 2022 से लागू हो सकती है। यानी अगले साल से केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों का एचआरए बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय के इस प्रस्ताव से रेलवे के 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA बढ़ाने की मांग की है। दिवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था।
कितना बढ़ेगा एचआरए
अगर वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलती है तो जनवरी 2021 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ HRA मिल जाएगा। इससे इन कर्मचारियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) इस हिसाब से मिलता है कि आप किस शहर में हैं। इन्हें X, Y और Z क्लास शहरों में बांटा गया है। जो कर्मचारी X कैटेगरी के शहरों में रहते आते हैं उन्हें अब 5400 रुपये महीने से ज्यादा HRA मिलेगा।