Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

डाइट में शामिल करें मूंगदाल का सूप

मूंग दाल का सेवन आप कई फॉर्म में कर सकते हैं। दाल के अलावा आप इसकी खिचड़ी, हलवा या फिर भुजिया के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मूंग दाल का सूप भी बनता है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। हाल ही में हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ीं मन्नत ने मूंगदाल के सूप के कई फायदे बताए हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसके साथ सूप को बनाने का तरीका भी साझा किया है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनता है मूंग दाल का सूप और इसके सेवन के क्या हैं स्वस्थ्य लाभ।

दालों में मूंग दाल सबसे बेहतर मानी जाती है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर, मूंग दाल पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे खनिजों से भरपूर होती है। इसके अलावा, इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के भार के अलावा फोलेट, फाइबर, फाइबर और विटामिन बी-6 भी होता है। मूंग की दाल खाने से हमारे शरीर की कैलोरी में भी इजाफा नहीं होता है।

मन्नत के अनुसार, अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी खाने-पान की तलाश में हैं तो मूंगदाल का सूप सबसे बेहतर है। आप इसे दोपहर या डिनर के टाइम ले सकते हैं जो डाइजेशन के लिए बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *