कितना भी खा लें मगर नहीं बढ़ता कोरियन महिलाओं का वजन

कोरियाई महिलाएं अपने स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अपनी इस पर्सनालिटी को बनाए रखने के लिए ये महिलाएं न केवल बैलेंस्ड डाइट फॉलो करती हैं, बल्कि घर का बना खाना खाती हैं और खूब पैदल चलना पसंद करती हैं। आपने कभी कोरियाई फिल्में, म्यूजिक वीडियो या टीवी शो देखे हों, तो महसूस किया होगा कि ज्यादातर ये लोग बहुत फिट दुबले और स्वस्थ होते हैं। यहां तक की जब भी आप कोरियाई की सड़कों से गुजरेंगे, तो शायद ही कभी आपको अनफिट लोग देखने को मिलें।

फिर भले ही वह युवा हो, अधेड़ उम्र के हों या फिर 70 साल के बुजुर्ग हर कोई बहुत अच्छे शेप में दिखता है। खासतौर से कोरियाई महिलाएं अपने स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए दुनियाभर में मशूहर हैं। आप भी जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर कोरियाई महिलाओं का वजन क्यों नहीं बढ़ता। तो आइए हम आपको बताते हैं कि कोरियाई महिलाएं क्या खाती हैं और वजन न बढ़ने के लिए क्या करती हैं।

जहां तक कोरियाई महिलाओं की बात है, उनके सभी मील के साथ एक साइड डिश जरूर होती है। जो आमतौर पर फर्मेन्टिड होती है। बता दें कि फर्मेन्टिड फूड्स आंतों के लिए बहुत अच्छे होते हैं और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके अलावा ये न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने बल्कि वजन घटाने में मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *