Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

डेविड वॉर्नर की हुई थी IPL में ‘बेइज्जती’ तो मिशेल मार्श के सिलेक्शन पर उठा था सवाल

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप कप का नया किंग बन चुका है। उसने दुबई के खचाखच भरे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर कर पहली बार टाइटल अपने नाम किया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को लगातार तीसरी बार लिमिटेड ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में हार मिली है। उसे वनडे वर्ल्ड कप-2015 में ऑस्ट्रेलिया और वनडे वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत के हीरो रहे मैन ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर (53 रन) और मैन ऑफ द मैच मिशेल मार्श (नाबाद 77 रन)। इन दोनों खिलाड़ी के बारे में अगर कहा जाए कि ये लोहे के जिगर वाले हैं तो कतई गलत नहीं होगा। मिशेल मार्श के टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्शन पर सवाल उठे थे तो दूसरी ओर डेविड वॉर्नर की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में घेर बेइज्जती हुई थी। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तानी से हटाया और फिर बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया था।

वॉर्नर वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अकेले दम पर खिताबी जीत दिलाई थी। वॉर्नर को उन तमाम जलालतों का सामना करना पड़ा, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने की होगी। हालांकि, एक बात जो आखिरी सच है, वह यह है कि लोहे के जगर वाले वॉर्नर को तोड़ना आसान नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट को फिर अपने जौहर का दर्शन करा दिया।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आरोन फिंच से जब वॉर्नर के बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा था- IPL में क्या हुआ इसका हमपर कोई असर नहीं पड़ेगा। वॉर्नर ही ओपनिंग करेंगे। दूसरी ओर, जब वॉर्नर से फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फनी अंदाज में कहा- पहले मुझे खेलने तो दीजिए। फिर मेरी फॉर्म पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *