फीचर्ड

दिमाग पर फोकस और शरीर में आग पैदा करता है ये ‘एडवांस आसन’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सौनल चौहान ने अपनी फ्लेक्सिबिलिटी और फिटनेस से लोगों को काफी इंप्रेस किया है। वह खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम और कुछ आसन करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तुलासन या स्केल पेाज करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने तुलासन के फायदों के बारे में भी बताया है।

वह बताती हैं कि कि तुलासन को स्केल पोज भी कहते हैं। यह एक तीव्र आसन है, जिसमें सामंजस्य स्थापित करने के लिए पूरे शरीर में कई मांसपेशियों की जरूरत होती है। यह एक तरह का एडवांस आसन है, जो शरीर में आग पैदा करता है, मन में ध्यान केंद्रित करता है और अभ्यास में संतुलन लाता है। जब यह पोज दिमाग से और सांस के प्रति सचेत होकर किया जाए, तो शक्ति और ज्ञान की गहरी भावना उत्पन्न हो सकती है।

  • स्केल पोज कंधे और हाथों की ताकत में सुधार करता है।
  • पाचन तंत्र में सुधार करे
  • जागरूकता और संतुलन में सुधार करे।
  • इस मुद्रा के दौरान विभिन्न मांसपेशियां जैसे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और बाजुओं के ब्राचियोराडियलिस ( फोरआर्म मसल्स) एक्टिवेट होती हैं।
  • इसे करने से आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प बनाने में मदद मिलती है।
  • आत्मविश्वास आने से ध्यान में लंबे समय तक बैठने में मदद मिलती है। बता दें कि ये मुद्रा ऋषियों द्वारा की जाती थी।
  • यह पोज मूलाधार, स्वाधिष्ठान और मणिपुर चक्र को एक्टिव यानी जाग्रत करता है, जबकि शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखने के लिए इन चक्र को संतुलन में लाता है।
  • स्केल पोज शरीर में स्थिरता की भावना का विकास करता है।
  • शरीर और मन को शांत करते हुए चिंता और तनाव को कम करना की एक बेहतरीन मुद्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *