Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

ऐसा स्प्रे जो 25 धुलाई तक मारेगा कोरोना वायरस को

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने एक ऐसा सर्फेस डिसइंफेक्टेंट स्प्रे (Surface Disinfactant Spray) तैयार किया है जो 99.9 फीसदी कोरोना वायरस को नष्ट कर देता है। यही नहीं, इसे कपड़े पर स्प्रे कर लेंगे तो उसे 25 बार धोने के बाद भी कोरोना वायरस को मारने में सक्षम होगा।

इस सर्फेस डिसइंफेक्टेंट को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की महारत्न कंपनी इंडियन आयल के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। आईओसी के डाइरेक्टर आरएंडडी एसएसवी रामकुमार के मुताबिक यह नैनो सिल्वर सर्फेस डिसइंफेक्टेंट है। इसलिए यह बेहद पावरफुल है। यह कोविड-19 वायरस समेत तमाम तरीके के जर्म, बैक्टीरिया और वायरस को 99.9 फीसदी तक खत्म कर देता है। यह आम सर्फेस को तो साफ करने में सक्षम है ही, कॉपर, ब्रास, पेटेंड मेटल, वार्निस वाले सर्फेस को वायरस मुक्त कर देता है। इसे कपड़ों पर भी स्प्रे कर सकते हैं।

एसएसवी रामकुमार ने बताया कि आईओसी के एक्स्ट्रागार्ड स्प्रे का परीक्षण सीएसआईआर के हैदराबाद स्थित सेंटर फोर सेल्यूलर एंड मोलीक्यूलर बायोलोजी में हुआ है। वहां कोविड-19 के जिंदा वायरस पर इसका परीक्षण किया गया। उस दौरान यह 99.9 फीसदी वायरस को मारने में सक्षम हुआ। इसके के बाद इसका कुछ और जर्म और बैक्टीरिया-वायरस पर भी परीक्षण हुआ। उसमें भी यह खरा उतरा। इसके बाद इसे बाजार में उतार गया है। इस समय यह स्प्रे ई कामर्स पोर्टल ऐमजॉन पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *