Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

कौन हैं IPL की लखनऊ टीम के मालिक बने संजीव गोयनका

आईपीएल (IPL) की दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद के लिए सोमवार को दुबई में बोली लगी। लखनऊ टीम को संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) की अगुवाई वाले आरपी-एसजी समूह (RP-Sanjiv Goenka Group) ने 7,090 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर अपने नाम किया। गोयनका को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इससे पहले आईपीएल में दो साल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का स्वामित्व उनके पास था।

लखनऊ टीम को खरीदने के होड़ में देश और एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर गौतम अडानी (Gautam Adani) का अडानी समूह भी शामिल था। अडानी ग्रुप ने इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। लेकिन बाजी गोयनका के हाथ लगी। 2008 में मुकेश अंबानी ने हाई प्रोफाइल मुंबई इंडियंस को 11.19 करोड़ डॉलर में खरीदा था। 13 साल बाद लखनऊ टीम के लिए उससे 9 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा गया है।

संजीव गोयनका देश के जाने माने उद्योगपतियों में शामिल हैं। उनके आरपी- संजीव गोयनका ग्रुप का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला है। इनमें पावर, कार्बन ब्लैक, आईटीईएस, कंज्यूमर एंड रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर और नेचुरल रिसोर्सेज शामिल हैं। इस ग्रुप में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 60 साल के संजीव गोयनका RP-संजीव गोयनका ग्रुप के चेयरमैन हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *