Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM भूपेश की भेंट-मुलाकात:14 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए सीएम भूपेश सोमवार को रायपुर विधानसभा के सरोरा गांव पहुंचे। यहां सीएम ने ग्रामीणों से बात की। साथ ही 14 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही जानकारी दी कि 31 मार्च को राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त मिलेगी।

सीएम भूपेश तय समय के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के सरोरा पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पार्पण व माल्यार्पण के बाद हुई। इसके बाद सभी ने सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों का मंच से अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *