Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

होटल के बाहर लगाया ‘नो-हलाल’ का बोर्ड

कोच्चि
केरल के कोच्चि में नॉन हलाल रेस्टॉरेंट खोलने वाली महिला तुशारा अजीत के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। इन्फोपार्क में होटल की नई ब्रांच के पास दो युवकों ने कथित तौर पर तुशारा से मारपीट की। हालांकि इस घटना में महिला के सहयोगियों की तरफ से भी एक युवक की पिटाई की गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की है। इन्फोपार्क के पास अपनी नई दुकान के बाहर तुशारा ‘नो-हलाल फूड’ का बोर्ड लगा रही थी। इस वजह से कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोस के कुछ दुकानदारों ने ऐसा बोर्ड लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। विवाद के बाद महिला ने पड़ोसी दुकानदारों पर फर्नीचर लेकर चले जाने का आरोप लगाया। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू हो गई है।

बीजेपी के केरल प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने भी महिला पर हमले का विरोध करते हुए इसकी तुलना तालिबानियों से की है। हमले के बाद घायल महिला तुशारा ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो के जरिए पूरी घटना की जानकारी भी दी। अभी उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *