Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

मेगा आईपीओ से पहले पेटीएम को 2,000 करोड़ रुपये का झटका

नई दिल्ली
देश की दिग्गज डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के आईपीओ (IPO) का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है। चीन के अरबपति जैक मा (Jack Ma) के एंट ग्रुप (Ant Group Co.) के निवेश वाली यह कंपनी दिवाली के आसपास आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। पेटीएम का आईपीओ 16,600 करोड़ रुपये का होगा। लेकिन वैल्यूएशन में मतभेद के चलते कंपनी 2000 करोड़ रुपये की प्री-आईपीओ सेल से किनारा करने पर विचार कर रही है। Bloomberg ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक इनिशियल इनवेस्टर फीडबैक के आधार पर कंपनी 20 अरब डॉलर का वैल्यूएशन चाहती है लेकिन एडवाइजर्स ने डील के लिए इससे कम वैल्यूएशन की सिफारिश की है। यूनिकॉर्न पर नजर रखने वाली फर्म CB Insights के मुताबिक पेटीएम का लास्ट वैल्यूएशन 16 अरब डॉलर था। इस साल कई कंपनियों का आईपीओ जबरदस्त हिट रहा है और इसे देखते हुए पेटीएम भी मजबूत इनवेस्टर डिमांड की उम्मीद कर रही है।

20 अरब रुपये जुटाने की योजना
हालांकि कंपनी ने प्री-आईपीओ सेल खत्म करने के बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। कंपनी कम वैल्यूएशन पर भी इस पर विचार कर सकती है। इस बारे में कंपनी के प्रतिनिधियों ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। Morgan Stanley, Goldman Sachs Group Inc., Citigroup Inc. और ICICI Securities Ltd. इस शेयर सेल से जुड़े हैं। सेबी के पास जमा ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 20 अरब करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *