High BP के मरीजों के लिए जहर समान मानी गई हैं ये चीजें
गरमा-गरम पकौड़े, कुरकुरी कचौरी और समोसे चटनी के साथ सभी को बेहद पसंद होते हैं। हफ्ते में एक बार तो इन तले हुए व्यंजनों को खाना ठीक है, लेकिन रोजाना मीठा या तला हुआ खाना हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। खासतौर से इस प्रकार के व्यंजन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं। हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं, एक सामान्य स्थिति है, जिसका हममें से कई लोग सामना करते हैं।
यह स्थिति हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक है, लेकिन कई अध्ययनों से पता चला है कि हमारा आहार भी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार, ह्रदय से जुड़ी समस्याओं और मृत्यु दर को कम करने के लिए ब्लड प्रेशर को बढऩे से रोकना बेहद जरूरी है। इसलिए यदि आप शरीर में हाई बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
चीनी
ब्रेड
प्रोसेस्ड मीट
कॉफी
पीनट बटर
