Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

प्लेन में शराब पीकर यात्री ने मां-बेटी से छेड़छाड़ की:डेल्टा फ्लाइट क्रू ने मदद नहीं की

डेल्टा फ्लाइट के एक पैसेंजर ने प्लेन में करीब 10 वोदका और 1 ग्लास वाइन पी ली। इसके बाद उसने 16 साल की एक लड़की और उसकी मां से छेड़छाड़ की।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान मां-बेटी लगातार मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन फ्लाइट क्रू ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया।

अब पीड़ित के परिवार वालों ने एयरलाइन के खिलाफ करीब साढ़े 16 करोड़ का केस दायर किया है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में आरोपी लगातार मां-बेटी के ऊपर गुस्सा कर रहा था।

फ्लाइट 26 जुलाई को 9 घंटे की यात्रा करके न्यूयॉर्क सिटी से एथेंस जा रही थी। केस की चार्जशीट में बताया गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट लगातार आरोपी को शराब सर्व कर रहे थे, जबकि वो नशे में धुत हो चुका था।

लड़की से उसका एड्रेस पूछ रहा था आरोपी
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे घर का पता और दूसरी जानकारी मांग रहा था। साथ ही वो लड़की को डराने-धमकाने की भी कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *