Ashok Tree की छाल में छिपा है महिलाओं की हर समस्या का हल
आयु्र्वेद में कई तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज आस-पास लगे पेड़ पौधों से प्राप्त अर्क और छाल से होता है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के फायदों के बारे में बता रहे हैं जो आप अपने आस-पड़ोस में हर रोज देखते हैं लेकिन उसकी खूबियों से अनजान हैं। दरअसल, यहां हम अशोक वृक्ष (Saraca asoca Tree) के बारे में बात कर रहे हैं। वही अशोक वृक्ष जिसका जिक्र त्रेता युग से चला आ रहा है, जिसकी छत्रछाया में माता सीता, श्रीराम का इंतजार करती रहीं। बहरहाल, यहां हम आपको इस पेड़ का आयुर्वेदिक महत्व बता रहे हैं।
अशोक वृक्ष पूरे भारत में पाए जाने वाले सबसे प्राचीन और पवित्र पेड़ों में से एक है। अशोक में विभिन्न औषधीय गुण हैं, विशेष रूप से इसकी छाल और पत्ते। इस वृक्ष की खासियत को लेकर आयुर्वेद के सीनियर कंसल्टेंट फिजीशियन डॉ. विजय सेठ ने बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अशोक वृक्ष, महिलाओं में विभिन्न स्त्री रोग और मासिक धर्म की समस्याओं जैसे- भारी, अनियमित और दर्द को कम करने में मदद करता है।
अशोक की छाल खून साफ करती है और इस तरह से महिलाओं की स्किन में निखार लाती है। अशोक की छाल को स्किन पर लगाने से तैलीय और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है।