छत्तीसगढ़फीचर्ड

जशपुर दुर्घटना पर कमलनाथ के ट्वीट से बघेल को मिला मौका

रायपुर/ भोपाल
छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुए दर्दनाक हादसे में पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के हैं। जिस कार से लोग कुचले गए, उसमें काफी मात्रा में गांजा भी मिला है। इसका खुलासा होने के बाद से मामला एमपी बनाम छत्तीसगढ़ में तब्दील होता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके बहाने मध्य प्रदेश में नशा माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों पर सवाल खड़े किए हैं।

इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक ट्वीट से हुई। कमलनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि सीएम भूपेश बघेल को इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में न्यायप्रिय सरकार है जो अधिकारियों को संरक्षण नहीं देती।

इसका जवाब देते हुए बघेल ने ट्वीट किया कि दुर्घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे मध्य प्रदेश से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आए थे। इसलिए यह जांच भी जरूरी है कि एमपी में उन्हें कौन संरक्षण दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांजा तस्कर हैं। दोनों लंबे समय से गांजे की तस्करी में लिप्त थे। गांजा की तस्करी के लिए मध्य प्रदेश से ओडिशा जा रहे थे। वे छतीसगढ़ क्रॉस कर रहे थे, जब ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *