पका हुआ भोजन इतने घंटों के बाद बन सकता है जहर
हमने अक्सर बचपन से एक बात सुनी है कि भोजन फेंकना नहीं चाहिए। यही कारण भी है जिसकी वजह से भारतीय बचा हुआ खाना फ्रिज में रखते हैं और भूख लगने पर उसी को गर्म करके खा भी लेते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिन्हें भोजन पकाना ही नहीं आता। वहीं विज्ञान का कहना भी कुछ ऐसा ही है कि बचे हुए खाने को गर्म करके खाया जा सकता है।
लेकिन आयुर्वेद इस बात को कुछ अलग नजरिए से देखता है। आयुर्वेद के मुताबिक बचा हुआ भोजन गर्म करके खाने के बजाय ताजा भोजन करने की पैरवी करता दिखाई देता है। आइए जानते हैं इस बात को किस हद तक साबित करता है आयुर्वेद।
यह बात तो पूरी तरह तथ्य है कि ताजा पका हुआ भोजन अधिक पोषक तत्वों से भरपूर रहता है। जबकि बासी खाने में पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक भोजन पकाने के 3 घंटे बाद तक ही ताजा रहता है।
लेकिन बावजूद इसके लोग 24 घंटे से पहले पका हुआ भोजन भी खा लेते हैं। जबकि आयुर्वेद के मुताबिक इस भोजन को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर भोजन बचा हुआ है भी तो इसे सही तरह से स्टोर करके रखना चाहिए, ताकि भोजन पर किसी तरह के बैक्टीरिया पैदा ना हो और ना ही बढ़ें।