Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

अब कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही है प्लेऑफ की असली रेस

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार थी और मंगलवार को उसने 70 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। उसने पहले राजस्थान को 90-9 पर रोक लिया और फिर आसानी से मैच अपने नाम किया।

पंजाब और राजस्थान की टीम अब 10 अंकों पर टाई है। और दोनों को एक-एक मैच खेलना है। ये दोनों टीमें अधिकतम 12 अंकों पर पहुंच सकती हैं। मुंबई और कोलकाता के फिलहाल 12 अंक हैं और उनका भी एक-एक मैच बाकी है। कोलकाता की टीम की रनरेट सबसे बेहतर है।

पॉइंट्स टेबल पर देखें तो कोलकाता की टीम अभी मुंबई इंडियंस से आगे है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर वह अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल कर ले तो कोलकाता सीधे टॉप में जगह बना लेगी। अगर वह राजस्थान को नहीं हरा पाती और मुंबई हैदराबाद से हार जाती है तो भी चौथे स्थान पर टाई रह सकती है। तो कुल मिलाकर देखें तो रेस सिर्फ कोलकाता और मुंबई के बीच ही बची है।

कोलकाता का आखिरी मैच गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ है। वहीं मुंबई इंडियंस शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *