Google Analytics Meta Pixel
Thursday, April 30, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

भारत को दुबई एक्सपो में मिलेगा ताकत दिखाने का मौका

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मुक्त व्यापार संधि यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) होने से दोनों देशों को बहुत फायदा होगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि UAE के निवेशकों का रुख भारत में कारोबार करने को लेकर बहुत सकारात्मक है।

एक्सपो में दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने वाले भारत की झलक दिखेगी

आज शुरू हुए दुबई एक्सपो 2020 के बाबत गोयल ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां तकनीक के बल पर बढ़ने वाले नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की झलक दुनिया को दिखेगी। यहां उस भारत की भी झलक दिखेगी जो दुनिया का ग्रोथ इंजन बन सकता है और जो बराबरी की किसी भी होड़ में शामिल हो सकता है।

भारत और UAE के बीच करार पर मार्च तक दस्तखत होने की उम्मीद

गौरतलब है कि पिछले महीने कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) को लेकर भारत और UAE ने औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की थी। दोनों ही देशों ने इसी साल दिसंबर तक आपसी फायदे के आर्थिक करार होने और अगले साल मार्च तक उस पर दस्तखत होने की उम्मीद जताई है।

UAE से अफ्रीका और दुनिया के कई हिस्सों में जाने का रास्ता मिलेगा

गोयल ने कहा, ‘मुझे दोनों देशों के बीच FTA में बहुत संभावना नजर आती है। UAE से अफ्रीकी देशों और दुनिया के कई हिस्सों में जाने का रास्ता मिलेगा। UAE में भारतीयों की बड़ी आबादी है और यहां कपड़ों, गहनों, चमड़े, जूतों और फूड प्रॉडक्ट्स का बहुत बड़ा बाजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *