Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

अमिताभ बच्‍चन की इस लाइन को पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी ने अपने अंदाज में बोला

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) के आने वाले शानदार शुक्रवार एपिसोड में नजर आएंगे। दोनों ऐक्‍टर्स होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) के साथ कुछ मजेदार मोमेंट्स शेयर करेंगे।

एपिसोड के नए प्रोमो में अमिताभ कहते हैं कि वह अपनी फिल्‍म दीवार की मशहूर लाइन ‘आज खुश तो बहुत होगे तुम’ बोलेंगे और इसे पंकज और प्रतीक अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं यानी बिहारी और गुजराती में ट्रांसलेट करें।

बिग बी ने क्‍या कहा?
बिग बी कहते हैं, ‘ऐसा करते हैं भाईसाब, हम अपने एक फिल्‍म का डायलॉग बोलते हैं और हम चाहते हैं कि वह डायलॉग जो है आप (पंकज) बिहारी में बोलें और आप (प्रतीक) गुजराती में बोलें। मैं अपनी फिल्‍म की एक लाइन आपको दूंगा और आप इसे बिहारी और गुजराती में ट्रांसलेट करें।’

फिर अमिताभ ने रोका
इसके बाद अमिताभ डायलॉग बोलते हैं, ‘आज खुश तो बहुत होगे तुम। देखो, जो आज तक तुम्‍हारी मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ा…।’ फिर इसी लाइन पंकज बिहारी में रिपीट करते हैं और प्रतीक गुजराती में रिपीट करते हैं। हालांकि, अमिताभ जल्‍द ही उन्‍हें रोक देते हैं और कहते हैं, ‘रुकिए, रुकिए, अभी यह पूरा नहीं हुआ है।’ इस पर दोनों ऐक्‍टर्स हंस देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *