Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

FD पर अब मार्च 2022 तक 0.80% ज्यादा ब्याज का फायदा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने खास ग्राहकों को एक बार फिर एक अच्छी खबर दी है। ये खास ग्राहक सीनियर सिटीजंस (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) हैं। अच्छी खबर यह है कि कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए लाए गए ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ (SBI Wecare Deposit) के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब 31 मार्च 2022 तक लिया जा सकता है। यह जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइट से मिली है। SBI ने पांचवीं बार इस स्कीम की अवधि को बढ़ाया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने मई 2020 में सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए नया एफडी प्रॉडक्ट ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ (SBI Wecare Deposit) लॉन्च किया था। इसमें सीनियर सिटीजन को ‘5 साल या उससे ज्यादा’ की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट के मामले में, उनके लिए लागू ब्याज दर के ऊपर 0.30 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज तय किया गया है।

SBI में सीनियर सिटीजन को पहले से एफडी पर, रेगुलर कस्टमर की तुलना में 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज हासिल होता है। ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत ‘5 साल या उससे ज्यादा’ की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन और 0.30 फीसदी एक्स्ट्रा ब्याज हासिल कर सकते हैं। यानी, रेगुलर कस्टमर को मिलने वाले ब्याज से कुल 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज। रिटेल टर्म डिपॉजिट से अर्थ है 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी। SBI वीकेयर डिपॉजिट के तहत मिलने वाला फायदा नया एफडी अकाउंट खुलवाने या पुरानी एफडी के रिन्युअल दोनों पर मिलेगा। ध्यान रहे कि स्पेशली दिए जा रहे अतिरिक्त प्रीमियम को एफडी के प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल के मामले में पे नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *