Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

क्‍या High Protein Diet लेने से घटने के बजाए बढ़ सकता है वजन

हाई प्रोटीन डाइट वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों में निर्माण करने, हड्डियों को मजबूत करने और पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करता है। अक्सर लोग काब्र्स और वसा से ज्यादा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने पर भरोसा करते हैं। क्योंकि कम समय में यह ज्यादा प्रभावी और वजन घटाने के लिए अच्छे रिजल्ट्स देता है।

लेकिन हम सभी जानते हैं कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। हाई प्रोटीन डाइट इतनी ज्यादा प्रभावी नहीं होती, जितनी लगती है । इसका असर कई बार उल्टा भी हो सकता है। इसलिए जब आप प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं , तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि हाई प्रोटीन डाइट वास्तव में कैसे काम करती है।

कार्ब्‍स और वसा के अलावा प्रोटीन भी एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है। यह अमीनो एसिड के रूप में जाने जाने वाले केमिकल कंपोनेंट से बना है, जो मांसपेशियों के विकास और ताकत के लिए महत्वपूर्ण है। जब वजन कम करने की बात आती है, तो हाई प्रोटीन डाइट लेने से ज्यादा भोजन खाने पर रोक लग जाती है।

यह देखते हुए कि प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, भूख को कम करते हैं और कई वेट रेगुलेटिंग हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं, यह वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी तरह से काम करता है। अंडे, डेयरी, मांस, मछली, सेम, फलियां सबसे अच्छे प्रोटीन्स में से एक हैं। बेशक यह आपका वजन कम करने में मदद करते हैं, लेकिन यह भी संभावना है कि एक्स्ट्रा प्रोटीन खाने से गुप्त रूप से आपका वजन घटने के बजाय बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *