फिर जमेगी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी
पिछले कुछ दिनों से डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अगली फिल्म सुर्खियों में है जो सिंगर अमिर सिंह चमकीला की बायॉपिक है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए इम्तियाज अली अपने फेवरिट रणबीर कपूर या आयुष्मान खुराना के नामों के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अब अमर सिंह के बेटे जयमान ने इस फिल्म के लीड किरदारों के लिए अपनी ही पसंद बता दी है।
जयमान ने ने कहा है कि वह चाहेंगे कि फिल्म में उनके पैरंट्स के किरदार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) निभाएं। अभी तक इस फिल्म के बारे में इम्तियाज अली ने किसी को भी नहीं बताया था। 8-10 दिन पहले इम्तियाज जयमान से मिलने लुधियाना पहुंचे। इसके बाद हमारे सहयोगी ETimes से बात करते हुए जयमान ने कन्फर्म किया है कि इम्तियाज अली उनसे मिलने आए थे। इम्तियाज उनके पास 3-4 घंटे रुके और उनके पिता के बारे में जानकारी ली। जयमान ने कहा कि उन्हें अपने पिता के बारे में बहुत ज्यादा कुछ याद नहीं है क्योंकि जब जयमान केवल 4 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था।
