Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

दिल्ली-राजस्थान के मैच में सैमसन और रबाडा होंगे की-प्लेयर

IPL 2021 फेज-2 में आज डबल हेडर का दिन है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के बीच खेला जाएगा, जबकि शाम को हैदराबाद के सामने पंजाब की चुनौती होगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों हाईवोल्टेज मैचों में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स
विकेटकीपर– फैंटेसी-11 में बतौर विकेटकीपर RR के कप्तान संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है। संजू सैमसन बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं और IPL 14 में उनका बल्ला अभी तक आग उगलता नजर आया है।

बैटर– दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अबुधाबी कै मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली और राजस्थान पिछले मैच में मिली जीत के साथ मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली की बात करें तो टीम के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद है। वहीं, रॉयल्स के खेमे में अनुभव की कमी है। फैंटेसी-11 के लिए इस मैच में ऑरेंज कैप होल्डर शिखर धवन व श्रेयस अय्यर और राजस्थान से लियाम लिविंग्स्टोन और महिपाल लोमरोर को शामिल किया जा सकता है। ये सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और ज्यादा पॉइंट्स भी दिला सकते हैं।

ऑलराउंडर्स– ऑलराउंडर्स में आप राजस्थान के क्रिस मॉरिस और दिल्ली से अक्षर पटेल को शामिल कर सकते हैं। मॉरिस इस सीजन में 14 विकेट ले चुके हैं और बल्ले से भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। वहीं, अक्षर ने पिछले मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे और वह भी बल्ले से मैच को बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *