Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

सरकार का बड़ा फैसला, जो लोग सेंटर पर नहीं जा सकते उन्हें घर जाकर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका

कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट
देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में लगभग 31 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जिस रफ्तार से मरीजों में कमी होनी चाहिए उस रफ्तार से नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। नए मामलों में ज्यादातर केरल और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं।

23% आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि लगातार 12वें हफ्ते वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। यह 3% से भी कम है। देश में रिकवरी रेट 97.8% हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन पर जबरदस्त काम हुआ है। इस वजह से 18+ आबादी के 66% हिस्से को कोरोना का कम से कम एक डोज लग चुका है। 23% को दोनों डोज लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *