Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

मोदी जिन पांच दिग्गज CEO से मिले उनमें दो का भारत कनेक्शन

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अमेरिका के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इनमें क्वॉलकाम (Qualcom) के सीईओ क्रिस्टियानो अमान (Cristiano Amon), एडोबी (Adobe) के शांतनु नारायण (Shantanu Narayen), ब्लैकस्टोन (Blackstone) के स्टीफन श्वार्जमैन (Stephen Schwarzman), फर्स्ट सोलर (First Solar) के मार्क विडमर (Mark Widmar) और जनरल एटॉमिक्स (General Atamics) के विवेक लाल (Vivek Lall) शामिल थे। इनमें दो भारतीय मूल के हैं।

मोदी सरकार आईटी, डिफेंस, फाइनेंस, ग्रीन एनर्जी से जुड़ी कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए आकर्षित कर रही है ताकि मेक इन इंडिया (Make in India) के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने इन दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की है। मोदी ने अमेरिका में जिन 5 प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की उनमें एडोबी के शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल भारतीय मूल के हैं। ऐसे में भारत को उनसे बड़े निवेश की उम्मीद है।

क्या है एडोबी का सीक्रेट वेपन
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एडोबी भारत के डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। कंपनी के भारत में नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलूरु में ऑफिस हैं। भारत में एडोबी के निवेश की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि मोदी के साथ मीटिंग के बाद शांतनु नारायण ने इसे ‘सीक्रेट वेपन’ बताया। मोदी ने भी ट्वीट किया कि मीटिंग में एड-टेक, भारतीय स्टार्ट अप कंपनियों को मदद और इनोवेशन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। शांतनु ने भारत के हर बच्चे तक वीडियो और एनिमेशन पहुंचाने में दिलचस्पी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *