Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

दिमाग को दुरुस्त रख फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये पकोड़े

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट-डायटीशियन रुजुता दिवेकर आए दिन ही लोगों को तमाम तरह के हेल्थ टिप्स देती रहती हैं। कभी वे वेट लॉस घटाने के आसान तरीके बताती हैं तो कभी अनियमित पीरियड या फिर डायबिटीज के बढ़ते शुगर को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी देती हैं। हेल्थ टिप्स के अलावा देश के पारंपरिक कई ऐसे व्यंजनों के बारे में भी बताती हैं जिन्हें आप में से कई लोग नहीं जानते और इनके सेवन से हमारी सेहत को कई फायदे होते हैं। रुजुता ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक खास व्यंजन की पोस्ट शेयर की है जिसे अलू वडी के नाम से जाना जाता है। आइए, अलू वडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रुजता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अलू वडी की एक तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अलू वडी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘वो आहार जिसका अंग्रेजी में कोई अनुवाद नहीं है, लेकिन पकाया जाता है और कई अन्य देशी भाषाओं में जाना जाता है। यह पोषक तत्वों और स्वाद में समृद्ध होता है। इसके कई स्वस्थ्य लाभ भी मिलते हैं।’

करीना कपूर की डायटीशियन के अनुसार, अलू वडी के सेवन से आंत और मस्तिष्क की सेहत स्वस्थ्य रहती है। ऐसे में जो लोग इस इन दोनों समस्याओं से परेशान हैं, वे इस स्वादिष्ट व्यंजन को घर में पकाकर स्वाद के साथ फायदा भी पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *