देशफीचर्ड

सिद्धू ने कहा था : केजरीवाल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे

किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अकाली दल व आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल ने यह कानून बनाया और फिर उसे डिफेंड किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने इनमें से एक कानून लागू कर दिया। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेता मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।

इस पर AAP के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा से सिद्धू को जवाब मिल गया है। चड्‌ढा ने करारा तंज कसते हुए कहा कि नवजोत सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं। लगातार कैप्टन पर हमला करने की वजह से कांग्रेस हाईकमान ने उनकी खिंचाई की थी। जिसके बाद थोड़े बदलाव के लिए सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। हालांकि कल से फिर सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलना शुरु कर देंगे। इसको लेकर अब सिद्धू की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

क्या अरविंद केजरीवाल ने कानून डी-नोटिफाई किया : सिद्धूू

सिद्धू ने ट्वीट कर सुबह कहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि 1 दिसंबर 2020 को केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में APMC को रद्द कर प्राइवेट मंडी स्थापित करने के लिए मोदी सरकार के कानूनों में से एक कानून नोटिफाई किया। उस वक्त भी किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे थे। इसके बाद विधानसभा सेशन बुलाकर बिल की कॉपी फाड़कर ड्रामा किया गया। क्या अरविंद केजरीवाल सरकार ने वह कानून डी-नोटिफाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *