कोरोना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को संक्रमित कर सकता है

कोविड बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को संक्रमित कर सकता है। इनमें हल्के या गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को तत्काल इलाज की जरूरत है। इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी हालिया रिसर्च में गर्भवती महिलाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। ICMR ने यह स्टडी महाराष्ट्र में गर्भवती महिलाओं पर की है।

आईसीएमआर ने क्यों की यह स्टडी?
गर्भवती महिलाओं में कोविड का संक्रमण होने पर क्या असर हो सकता है, इसे समझने के लिए ICMR ने पहली इस तरह की स्टडी की। रिसर्च के लिए PregCovid रजिस्ट्री पोर्टल पर मौजूद आंकड़ों की एनालिसिस की गई। यह पोर्टल गर्भवती महिलाएं और कोविड से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखता है

इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन जरूरी
भारत सरकार ने 2 जुलाई को गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लेने की गाइडलाइन जारी की थी। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की सिफारिशों के बाद सरकार ने तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *