‘तालिबानी अमेरिका में ट्रम्प के हारने का इंतजार कर रहे थे

पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव हैं। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी मैदान में हैं, उन्हें BJP से प्रियंका टिबरेवाल टक्कर दे रही हैं। BJP की तरफ से जिन लोगों ने चुनाव की कमान संभाल रखी है उनमें नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी अहम हैं। उन्होंने भास्कर से तमाम मुद्दों पर बातचीत की। पढ़िए ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

सवाल: उपचुनाव में प्रचार के लिए न PM आ रहे हैं, न अमित शाह, न कैलाश विजयवर्गीय। क्या BJP ने चुनाव के पहले ही ममता के सामने हथियार डाल दिए हैं?
जवाब: यह उपचुनाव है और इसके लिए ममता बनर्जी खुद जिम्मेदार हैं। सेंट्रल लीडरशिप कभी भी उपचुनाव में कैंपेन नहीं करती। अमित शाह अपने राज्य गुजरात में होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते। जेपी नड्‌डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में कैंपेन के लिए नहीं जाते। और ममता बनर्जी तो हारी हुई विधायक हैं। उनसे लड़ाई के लिए किसी नेशनल लीडर की जरूरत नहीं है। शुभेंदु अधिकारी ही काफी है। नंदीग्राम में साबित हो गया।

सवाल: फिर BJP किन मुद्दों पर ये चुनाव लड़ने जा रही है?
जवाब: हमारे दो अहम मुद्दे हैं। पहला पोस्ट पोल वॉयलेंस और दूसरा बेरोजगारी। चुनाव के बाद हुई हिंसा में 55 BJP कार्यकर्ताओं, वोटर्स का मर्डर हुआ। एक लाख लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। इस हिंसा के लिए पूरी तरह से ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उनकी पुलिस साइलेंट थी। दूसरा मुद्दा बेरोजगारी है। ममता ने बंगाल में दो करोड़ बेरोजगार क्रिएट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *