Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

OTT पर छाई रोनित रॉय और रिचा चड्ढा की CANDY, सस्‍पेंस थ्रिलर शो

रोनित रॉय और रिचा चड्ढा स्‍टारर वेब शो कैंडी (CANDY) को दर्शकों की जबरदस्‍त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यही वजह है कि आईएमडीबी पर शो की रेटिंग 9.3 पहुंच गई है। इस तरह डायरेक्‍टर आशीष आर शुक्‍ला का यह शो हाइऐस्‍ट रेटेड शोज में से एक बन गया है। उत्‍तराखंड में बेस्‍ड इस थ्रिलर की स्‍ट्रीमिंग 8 सितंबर से ओटीटी प्‍लैटफॉर्म वूट सिलेक्‍ट पर हो रही है।

शो की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द है कि कैसे इसका प्रभाव सत्‍ता में बैठे लोगों तक पड़ता है और उन्‍हें भी कानून के दायरे में आना पड़ता है। 8 एपिसोड की इस सीरीज में ड्रग्‍स, करप्‍शन, शैतान, पुलिस, मास्‍टर, स्‍टूडेंट्स जैसे कई एलिमेंट्स हैं।

‘कैंडी’ में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट्स
रिचा सीरीज में पुलिसवुमन रत्‍ना का किरदार निभा रही हैं तो रोनित शो में जयंत पारेख नाम का कैरक्‍टर प्‍ले कर रहे हैं। इसमें मनु ऋषि चड्ढा, रिद्धि कुमार और गोपाल दत्‍त जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। ‘कैंडी’ को क्रिटिक्‍स ‘अप्रत्‍याशित ट्विस्‍ट्स के साथ जबरदस्‍त थ्रिलर’, ‘बिंज वॉच’, ‘गुड मिक्‍स ऑफ ड्रामा, मिस्‍ट्री’ बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *