Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

ओवैसी के इस फैसले ने INDIA गठबंधन को दिया तगड़ा झटका

लोकसभा चुनाव का ऐलान अब कभी भी हो सकता है। चुनाव में जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जहां अपनी पूरी ताकट से जुट गई है। वहीं, INDIA गठबंधन समेत पूरा विपक्ष अभी भी सीट बंटवारें को लेकर आपस में उलझा हुआ है। बता दें कि चुनाव के ऐलान से पहले ही विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने वाले नीतीश कुमार फिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल एनडीए में शामिल हो गई।

वहीं, अब खबर है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन AIMIM यूपी के मुस्लिम बाहुल मुरादाराबाद, रामपुर, संभल, बरेली में उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा बिहार के सीमांचल में भी ओवैसी की पार्टी फिर से कैंडिडेट उतारने वाली है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में AIMIM के टिकट पर 5 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *