फीचर्ड

उबालने के इतने घंटों के अंदर ही खा लेना चाहिए अंडा

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, यह स्लोगन आज से नहीं बल्कि दशकों से चला आ रहा है। आज दुनिया भर में लोग अंडों का सेवन करते हैं। वहीं जिम जाने वाले लोगों के लिए अंडे सबसे पसंदीदा फूड होता है। इन्हें उबालने में ना तो मेहनत करनी पड़ती है ना ही इसके लिए किसी तरह के दूसरी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। साथ ही यह दूसरे प्रोटीन स्रोतों के मुकाबले बेहद सस्ते भी होते हैं।

लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के जेहन में चलता रहता है कि आखिर उबले हुए अंडे का सेवन कितनी देर बाद तक किया जा सकता है। साथ ही लोगों के मन में बात यह भी रहती है कि अधिक देर तक उबले अंडों को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उबले अंडों से जुड़ी कई भ्रांतियां भी दूर करेंगे और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे।

अंडे के अंदर एक या दो नहीं बल्कि कई पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए, बी-6, बी-12, प्रोटीन, एमिनो एसिड, सेलेनियम और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं। यह व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। अंडे का सेवन, आमलेट, हाफ फ्राई, और उबालकर भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *