Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

अगले साल सात सामान्य छुटि्टयां रविवार को

राज्य सरकार ने साल 2022 के लिए छुटि्टयों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अगले साल सात सामान्य छुटि्टयां रविवार को पड़ रही हैं। इसकी वजह से अलग से अवकाश नहीं दिया जाएगा। इस साल केवल 4 छुटि्टयां रविवार को पड़ी थीं। 2022 में सरकारी कर्मचारियों को 20 दिन त्योहारी अवकाश मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2022 में 10 अप्रैल को रामनवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 9 अक्टूबर को मिलाद-उन्नबी, 30 अक्टूबर को छठ पूजा और 25 दिसंबर को क्रिसमस रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जी की जयंती भी रविवार को है। ऐसे में इन पर्व और त्योहारों पर अलग से छुट्‌टी नहीं दी गई है। 2021 महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, हरेली और रक्षाबंधन के त्योहार ही रविवार को पड़े थे। इस साल कुल सामान्य छुटि्टयों की संख्या 23 तय है।

13 दिन तो सार्वजनिक छुट्‌टी
सरकार ने अगले साल 14 दिन सार्वजनिक अवकाश तय किया है। इसमें गणतंत्र दिवस, महा शिवरात्रि, होली, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फितर, बुद्ध पूर्णिमा, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, दशहरा, दिवाली और गुरु नानक जयंती शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *