खास खबरफीचर्ड

यूपी के ज‍िलों में कहर बरपा रहा डेंगू का D2 स्ट्रेन

लखनऊ
कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच यूपी में वायरल फीवर कहर बरपा रहा है। आलम यह है क‍ि प्रदेश के कई जिले इस बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से चौंकाने वाली बात सामने आई है। ICMR ने गुरुवार को पुष्टि की कि बुखार के सैंपल्‍स में डेंगू का डी2 स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन बहुत घातक होता है और अक्सर ब्‍लीड‍िंग का कारण बनता है। इसके अलावा यह प्लेटलेट काउंट को भी प्रभावित करता है।

आईसीएमआर के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने बताया क‍ि मच्छरों के प्रजनन को रोकना ही एकमात्र रोकथाम है। डेंगू भी एक घातक बीमारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डेंगू के नए स्‍ट्रेन का प्रकोप उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा से सामने आया है जबकि मच्छर से होने वाली बीमारियां पूरे देश में बढ़ रही हैं।

डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए पर्याप्त तैयारी जरूरी

नीति आयोग के अध्यक्ष डॉ वीके पॉल ने कहा ने कहा क‍ि कोविड के अलावा डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए हमारे पास पर्याप्त तैयारी होनी चाहिए क्योंकि ये मामले बढ़ रहे हैं और मानसून के मौसम के कारण भी। हमें खुद को ढंकना चाहिए और मच्छर भगाने वाले, मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए और मच्छरों को पनपने नहीं देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *