फीचर्ड

पीने से जल्दी नहीं आता बुढ़ापा और दूर रहती हैं ये बीमारियां

बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इनके सेवन से हमारे समग्र शरीर को तमाम तरह के स्वस्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बादाम की चाय के बारे में सुना है? जी हां, बादाम की चाय जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। इस आर्टिकल में हम आपको बादाम की चाय के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही हम आपको इसे पीने कई हेल्थ बेनेफिट्स भी बताएंगे। बादाम चाय पीने से स्वास्थ्य लाभों में पुरानी बीमारी को रोकने, सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की क्षमता शामिल है। आइए, बादाम की चाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बादाम की चाय एक प्राचीन पारंपरिक चीनी ड्रिंक है जिसमें चाय जैसा कुछ नहीं होता, फिर भी इसे चाय की संज्ञा की दी जाती है। वास्तव में इसमें कोई चाय नहीं होती है, इसे बनाने के लिए हेल्दी फेट और न्यूट्रिशन से भरपूर बादाम को अलग-अलग स्टेप्स में रिफाइन करके बनाया जाता है। बादाम को वैज्ञानिक रूप से प्रूनस डलसिस के रूप में जाना जाता है जो हेल्दी नट्स हैं और इन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

यूएसडीए के अनुसार, बादाम फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विभिन्न विटामिनों से समृद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *