Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारत Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट:छठे विकेट की तलाश में भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 53-3 के आगे से की और पहले सत्र तक टीम का स्कोर 139-5 रहा। ओली पोप 38 और जॉनी बेयरस्टो 34 के स्कोर पर नाबाद हैं। 62 पर पांच विकेट खोने के बाद इसी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए नाबाद 77 रनों की साझेदारी बनाकर मेजबान टीम को मैच में लाने का काम किया। इंग्लैंड अभी भी भारत से 52 रन पीछे है। इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर में सीरीज का पहला मुकाबला खेल रहे ओली पोप ने शार्दूल ठाकुर एक ओवर में लगातार चार चौके लगाए और भारत पर दबाव बनाने बनाया। इसके बाद 32वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने मोहम्मद सिराज के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। इस तरह दो ओवर में भारत ने सात चौके खाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *