Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

रिलायंस रिटेल के हाथ में आया जस्ट डायल :40.90% हिस्सेदारी

रिलायंस रिटेल ने 25 साल पुरानी सर्च एंड डिस्कवरी फर्म जस्ट डायल (Just Dial) में एकल नियंत्रण यानी सोल कंट्रोल हासिल कर लिया है। RIL की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने जुलाई में जस्ट डायल में कंट्रोलिक स्टेक 3,497 करोड़ रुपये में खरीदने के सौदे की घोषणा की थी।

रिलायंस रिटेल ने सेबी टेकओवर रेगुलेशंस के अनुरूप जस्ट डायल लिमिटेड में सोल कंट्रोल ले लिया है। यह 1 सितंबर 2021 से प्रभावी है। 20 जुलाई 2021 को, रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएसएस मणि से एक ब्लॉक डील में जस्ट डायल के 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत वाले 1.31 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे थे। यह खरीद 1,020 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर हुई थी। 1 सितंबर 2021 को जस्ट डायल ने प्रिफरेंशियल इश्यू के अनुसार, रिलायंस रिटेल को 1,022.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 10 रुपये के प्रति शेयर के 2.12 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह शेयर कैपिटल का 25.35 फीसदी रिप्रेजेंट करता है। जस्ट डायल में अब आरआरवीएल की कुल मिलाकर 40.90 फीसदी हिस्सेदारी है। आरआरवीएल अब जस्ट डायल के अन्य शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की खुली पेशकश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *