राहुल से भूपेश बघेल ने कह दी ‘दिल की बात’
नई दिल्ली
Congress Meeting on Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में चल रही खींचतान और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लंबी बैठक की। बैठक के बाद बघेल ने कहा कि उन्होंने अपने नेता को दिल की बात कह दी और ‘मुख्यमंत्री के तौर पर’ उनकी ओर से दिए गए निमंत्रण पर राहुल गांधी अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे। बैठक के बाद बघेल नेहालांकि सीएम पद के लिए ढाई साल के कथित फॉर्म्यूले पर सीधा जवाब नहीं दिया।
राहुल के साथ करीब साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद बाहर निकले बघेल ने मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल के फॉर्म्यूले पर पूछे गए सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने जो पिछले दिनों कहा था, उसके बाद कोई बात बाकी नहीं रह जाती। राहुल के साथ इस मंगलवार को हुई भी बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की मीटिंग हुई थी। इसके बाद पुनिया ने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
प्रियंका और पूनिया भी बैठक में शामिल
बघेल ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठक में राजनीतिक मुद्दों और राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। राहुल के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया मौजूद थे।
